श्री दिनेश खोड़निया

जन्मदिन पर आशीर्वाद

व्यक्ति की पहचान उसके गुणों से होती है। आपने भी जिस प्रकार सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, उसी प्रकार से धर्म के क्षेत्र में भी प्रति समय अपने कदम आगे बढ़ाते जाएं। धर्म के प्रति आस्था, सद्भाव, विश्वास बनाते हुए जीवन में धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें। जीवन में धर्म के बिना राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में मिली सफलताएं स्थायी नहीं होतीं, लेकिन आपने धर्म के साथ कभी नहीं छोड़ा। आपने अपने जीवन को संघर्ष के साथ इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, इसी के साथ देव, शास्त्र और गुरु के प्रति आपकी आस्था और दृढ़ होती गई है।
गुणों से मिली पहचान शाश्वत है, लेकिन धन, वैभव, शक्ति आदि के साथ मिलने वाली पहचान नष्ट भी हो सकती है। आप भी अपनी पहचान धर्म के गुणों के अनुसार और अधिक बढ़ाते रहना। आपको धर्म के संस्कार माता-पिता से मिले हैं। आप धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष पुरुषार्थ को करते हुए परमात्मा पद को प्राप्त करें, ऐसी कामना है।
अब आपका यह भी दायित्व है कि इन संस्कारों को बढ़ाएं। परिवार में भी धर्म के संस्कार बढ़ें, यह पुरुषार्थ भी आपको करना है।
आप धर्म के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करें। आपका जीवन शत्रुओं से रहित हो।
इन्हीं भावनाओं के साथ आपको एक बार फिर आशीर्वाद एवं जन्मदिन पर अनेकों-अनेक शुभकामनाएं।

आपके शुभेच्छु
आचार्य सुंदर सागर महाराज
अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज

Leave A Comment