भीलूड़ा/ डूंगरपुर। भीलूड़ा में चातुर्मासरत मुनि पूज्य सागर महाराज 54 दिन बाद 28 सितंबर काे आहार में अन्न ग्रहण करेंगे। इसी उपलक्ष्य में 28 सितंबर काे भीलूड़ा में साधना महाेत्सव मनाया जाएगा। जाे 25 नवंबर तक चलेगा। इस अवधि में पुस्तक प्रकाशन व पाैधराेपण व धार्मिक कार्यक्रम हाेंगे। जानकारी के अनुसार आचार्य अनुभव सागर महाराज के प्रथम शिष्य मुनि पूज्य सागर महाराज की तरफ से 48 दिन की माैन साधना के साथ अब 24 दिन का उपवास व 24 दिन अन्न का त्याग रहा। अब 54 दिन बाद 28 सितंबर काे अन्न ग्रहण हाेगा। 28 सितंबर काे सुबह 4 बजे पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा के बाद आहार हाेगा। महाराज का पाद प्रक्षालन हाेगा। दसलक्षण पर्यूषण पर्व में उपवास करने वाले 12 जनाें का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद शाम काे भजन संध्या का कार्यक्रम हाेगा। इसकी तैयारियां चल रही है। यह पूरा कार्यक्रम आचार्य सुंदरसागर महाराज के अशीर्वाद व सागवाड़ा में चातुर्मासरत आचार्य अनुभव सागर महाराज के सानिध्य में हाेगा। आचार्य सुंदर सागर एवं आचार्य सुनील सागर महाराज के संघ में शामिल दीदी की गाेद भराई का कार्यक्रम हाेगा।
Give a Reply