प्रिय श्री वीरेन्द्र हेगडे जी
राज्यसभा सदस्य मनोनीत होने पर आपको बहुत बहुत बधाई और आशीर्वाद।
बड़े ही गर्व और गौरव का अवसर है कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय ने जैन समाज के प्रबुद्ध और जनसेवा के लिए तन मन और धन से समर्पित आप जैसी महान विभूति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
आपने मानवता की सेवा का संकल्प लेकर विगत करीब 50 वर्ष में जो कार्य किए हैं, वह देश और दुनिया में परोपकार की मिसाल है। बिरला व्यक्तिव ही ऐसे पुण्य कार्य का सौभाग्य प्राप्त करता है। आपने धर्म, अध्यात्म, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि और जन सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगन और निस्वार्थ भाव से काम कर ईश्वरीय गुणों का परिचय दिया है। आपके ये कार्य संस्कार और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर तो हैं ही हर आम और खास के लिए प्रेरणा पुंज भी हैं। अपने सद्कर्मों से देश दुनिया में आपने जो कीर्ति हासिल की है वह समस्त जैन समुदाय के लिए गर्व की बात है। आपके नेक और पुनीत कार्यों से लोगों में मानव सेवा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
आपके इसी विराट व्यक्तिव को दृष्टिगत रखते हुए आपका मनोनयन राज्यसभा के लिए किया गया है।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव और कार्य शैली देश के नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण होगी और राज्यसभा के माध्यम से इसका लाभ जन जन तक पहुंच सकेगा।
ईश्वर से कामना करता हूं कि आप इसी तरह अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ते हुए प्रतिष्ठा के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे और अपने मानव जीवन को सफल बनाएं।
एक बार पुनः बधाई और मंगल आशीर्वाद।
अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज
Give a Reply